RSMSSB VDO Cut Off 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 3896 ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की आंसर-की का इंतजार है। परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को दो-दो पारियों में आयोजित की गई। सभी पारियों में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रारंभिक वीडीयो भर्ती परीक्षा में कटऑफ 55-60 अंकों के बीच रह सकती है। 55 से अधिक मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थियों को चयन मुख्य परीक्षा के लिए हो सकता है।
जयपुर में परीक्षा देकर निकले माधव सिंह ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गणित के सवाल इतने कठिन आएंगे। जीके का पेपर सामान्य था। गणित के सवालों के कारण इस बार कटऑफ पर असर पड़ेगा। विश्लेषणात्मक प्रश्नों ने काफी परेशान किया। वह ज्यादा थे।
अजय मीणा नाम के एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि पहले वाली वीडीओ भर्ती परीक्षाओं की तुलना में इस बार गणित के प्रश्न मुश्किल थे।
एक्सपर्ट्स ने बताया कि जिन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा में भी मैथ्स पढ़ा हुआ है, उन्हें पेपर हल करने में आसनी हुई होगी।
प्रश्न पत्र में राजस्थान के सामान्य ज्ञान से काफी प्रश्न थे।
0 Comments:
Post a Comment